{"_id":"57f7cd0f4f1c1b5e1526f908","slug":"dev-fesitval-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को पहली बार जारी होंगे फोटो सहित पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को पहली बार जारी होंगे फोटो सहित पहचान पत्र
कुल्लू
Updated Fri, 07 Oct 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
kullu devta
- फोटो : kullu devta
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए प्लाट आवंटन का कार्य इन दिनों जोरों पर है। दशहरा उत्सव समिति इस बार सब लेटिंग को रोकने के लिए नया फार्मूला अपनाने जा रही है। पहली बार मेला व्यापारियों को फोटो सहित पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। जिससे एकदम सबलेटिंग उजागर होगी। दशहरा उत्सव के दौरान सजने वाले मेले में प्लाट के लिए बाहरी राज्यों समेत स्थानीय व्यापारी प्रक्रिया अपना रहे हैं। इसी के साथ प्लाट आवंटन के लिए सॉफ्टवेयर में अतिरिक्त फीचर जोड़ा गया है। जिसमें व्यापारी की जानकारी के साथ फोटो भी रहेगा। प्लाट आवंटित होने के बाद व्यापारी को फोटो सहित पहचान पत्र भी दिया जाएगा। जिसे व्यापारी को दुकान में अपने साथ रखना होगा।
विज्ञापन
सेक्टर ऑफिसर या पुलिस अधिकारी कभी दुकान में जाकर व्यापारी से उक्त पहचान पत्र की मांग कर सकते हैं। मौके पर पहचान पत्र न होने या सब लेटिंग पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। सब लेटिंग को रोकने के लिए फोटो सहित पहचान पत्र की दो प्रतियां बनाई जाएगी। जिसमें से एक व्यापारी को दी जाएगी। दूसरी प्रति समिति के पास रिकॉर्ड में उपलब्ध रहेगी। पहचान पत्र में किसी भी तरह की शंका या गड़बड़ी पाए जाने पर रिकॉर्ड से भी मिलान किया जाएगा। इस बार व्यवसायिक प्लाट गत वर्ष के मुकाबले पांच फीसदी महंगे बिके हैं। बावजूद इसके प्लाट आवंटन के लिए व्यापारियों की खूब भीड़ उमड़ी हुई है। प्लाट आवंटन में कई बार सब लेटिंग कर कमाई की आशंका रहती है। जिसे रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन