फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Depot holders will not distribute ration in the month of October, Despite announcements, bonus of lakhs was not received, one month's time was given to the government to fulfill the demands

अक्तूबर माह में राशन वितरित नहीं करेंगे डिपो होल्डर

Mon, 23 Aug 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Depot holders will not distribute ration in the month of October, Despite announcements, bonus of lakhs was not received, one month's time was given to the government to fulfill the demands
कुल्लू। प्रदेश सरकार की घोषणाओं के बावजूद डिपो होल्डरों को लाखों रुपये का बोनस नहीं मिल पाया है। वहीं, सरकार ने डिपो होल्डरों को कोरोना कर्मवीर घोषित तो किया लेकिन कोरोना कर्मवीरों को दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं से उन्हें वंचित रखा है। यह बात प्रदेश डिपो होल्डर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण सूद ने कही। सोमवार को डिपो होल्डरों ने जिला मुख्यालय कुल्लू में मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान जिला के सभी डिपो बंद रखे गए। डिपो होल्डरों ने मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार को एक माह का समय दिया है। मांगें पूरी नहीं की गई तो आगामी अक्तूबर माह में डिपों में राशन वितरित नहीं किया जाएगा। डिपो होल्डरों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के पूरा न होने के चलते वे स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में डिपो होल्डरों को अपनी जायज मांगों के लिए मजबूरन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण सूद का कहना है कि पिछले वर्ष अक्तूबर माह में हमीरपुर जिले में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने डिपो होल्डरों को कोरोना कर्मवीर घोषित किया था लेकिन तब से लेकर आज तक कोई भी सुविधा प्रदान नहीं की गई। इतना ही नहीं डिपो होल्डरों के लिए लाखों रुपये का बोनस देने की घोषणा भी खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री द्वारा की गई थी। उस घोषणा को भी करीब 11 महीने का समय बीत जाने के बावजूद पूरा नहीं किया गया है। अगर एक माह के भीतर मांगों को नहीं माना तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदामों से राशन नहीं उठाया जाएगा। प्रदेशभर के सभी डिपो बंद रखे जाएंगे। इससे जनता को होने वाली परेशानी की जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed