{"_id":"62b34877dad3613d55233c74","slug":"demonstration-for-lack-of-teacher-in-soil-school-kullu-news-sml4129582130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोयल स्कूल में शिक्षक न होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोयल स्कूल में शिक्षक न होने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/खराहल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोयल में अंग्रेजी विषय का प्रवक्ता नहीं होने से हाल ही में कई छात्र फेल हो चुके हैं। चार माह पहले इस बारे में लोग उपनिदेशक से भी मिल थे। इसके बावजूद अभी तक प्रवक्ता की नियमित नियुक्ति नहीं हो सकी है।
स्कूल में संस्कृत का अध्यापक भी नहीं है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसे लेकर बुधवार को अभिभावकों ने ढालपुर में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही अध्यापकों का टोटा चल रहा है।
क्षेत्र के मोहर सिंह ,चमन, पुने राम और भाग चंद ने कहा कि इस बारे में चार माह पहले शिक्षा उपनिदेशक से मिले थे। उस समय उपनिदेशक ने आश्वासन दिया था कि जल्द स्कूल में अंग्रेजी प्रवक्ता और संस्कृत शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। चार माह बीत जाने के बाद भी अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई। ऐसे में इलाके के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मांग की है कि स्कूल में शीघ्र प्रवक्ता और अध्यापक की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्य खेख राम ठाकुर ने कहा कि कई मर्तबा इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से मिल चुके हैं। चार महीने पहले इस संबंध में प्रस्ताव विभाग को प्रेषित किया था। कहा कि शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में स्कूल की हालत खराब है। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक शांति लाल शर्मा ने कहा कि रिक्त पदों को लेकर सरकार को पत्राचार किया गया है।