फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demand to remove dry trees becoming a threat in Kullu

Kullu News: खतरा बने सूखे पेड़ को हटाने की मांग

Fri, 27 Sep 2024 04:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove dry trees becoming a threat in Kullu
ढालपुर में सूख गया देवदार को एक विशालकाय पेड़, जो दशहरा में लोगों की जान के लिए खतरा हो सकता है
कुल्लू। जिले में दशहरा उत्सव की तैयारियां की जा रही हैं वहीं ढालपुर के पास अटल सदन एवं देवसदन के लिए जाने वाले रास्ते में देवदार का एक बड़ा पेड़ सूख गया है। सूखे पेड़ को काटने के लिए प्रशासन और वन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी पेड़ के साथ होकर दशहरा में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा गुजरती है।
विज्ञापन

दशहरा में यहां लोगों की भारी भीड़ रहती है। नेशनल स्तर की वॉलीबाल के साथ ग्रामीण खेलकूद भी सूखे पेड़ के पास ही होती है। शहरवासियों ने सूखे पेड़ को हटाने की मांग की है। पारस शर्मा, अभिषेक राय, केहर सिंह, संजय शर्मा और लाल सिंह का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग को सूखे पेड़ को हटाना चाहिए।
विज्ञापन

यहां पर नए पौधों को रोपा जाना चाहिए। कहा कि ढालपुर में मोनाल कैफे के पास देवदार का पेड़ दशहरा में आम लोगों, देवलुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा हो सकता है। सूखा पेड़ कभी भी किसी के ऊपर गिर सकता है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि वन विभाग से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed