फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demand for registration of people from outside states raised in Manali

Kullu News: मनाली में उठी बाहरी प्रदेशों के लोगों का पंजीकरण करने की मांग

Sat, 10 May 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 10 May 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Demand for registration of people from outside states raised in Manali
बैठक में चर्चा करने के बाद पर्यटन संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच मनाली में रहकर कारोबार कर रहे बाहरी लोगों के पंजीकरण की मांग ने जोर पकड़ लिया है।
पर्यटन से जुड़े विभिन्न संगठनों की मनाली विकास परिषद के बैनर तले बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद एसडीएम मनाली को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि मनाली में रहे रहे प्रवासियों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाए।

बैठक में व्यापार मंडल मनाली, रोटरी क्लब, नगर परिषद मनाली, टैक्सी यूनियन, बाइक यूनियन, होटल ऐसोसिएशन, टेंपो ट्रैवलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कहा गया कि सोलन में पाकिस्तान के समर्थन का मामला चिंताजनक है। बैठक में निर्णय लिया कि मनाली में किसी भी प्रकार का कारोबार करने वाले बाहरी लोगों का पंजीकरण होना चाहिए। व्यापार मंडल के प्रधान संजीव ठाकुर ने कहा कि एसडीएम रमण कुमार शर्मा को इस विषय पर ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द बाहरी लोगों का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई लोग मनाली में लंबे समय से रहकर कारोबार कर रहे हैं, लेकिन उनकी वैद्य प्रमाणिकता नहीं है। न ही स्थानीय तौर पर उनका पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed