फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   demand for medical allowance

पेंशनरों ने मांगा पांच सौ रुपये मेडिकल भत्ता

Wed, 13 Jan 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 13 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
demand for medical allowance

सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की बैठक बुधवार को हुई।  अध्यक्षता कुल्लू मंडल के अध्यक्ष जय बिहारी भारद्वाज ने की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पेंशनरों ने प्रस्ताव पारित किया कि पंजाब की तर्ज पर 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पार कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी 5,10 तथा 15 की अतिरिक्त पेंशन के साथ महंगाई भत्ता दिया जाए।

विज्ञापन


 पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पेंशनरों को प्रतिमाह पांच सौ रुपये चिकित्सा भत्ता दिया जाए। वहीं, पेंशनरों को दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा भी प्रदान की जाए। इसके अलावा जुलाई 2015 से देय महंगाई भत्ता भी पेंशनरों को जारी किया जाए। इसके अतिरिक्त एसोसिएशन ने मांग की है कि विभिन्न कार्यालयों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाए। कुल्लू खंड के सभी पदाधिकारियों और पेंशनरों से अपील की कि सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन एकमात्र पंजीकृत संगठन है।
विज्ञापन


 इसलिए, इस संगठन में सभी शामिल हों। एसोसिएशन ने नगर परिषद से भी आग्रह किया कि सेवानिवृत्त पेंशनर्स के लंबित पड़े मामलों को शीघ्र अति शीघ्र निपटाया जाए। इस दौरान पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर, महासचिव हीरा सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल, नग्गर खंड प्रधान शिवनंद शर्मा, पूर्व प्रधान खेमराज शर्मा, भुंतर खंड महासचिव हरीश कौशल, अमर सिंह परमार, घनश्याम सूरी, योगराज शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, सेसराम ठाकुर, कौशल्या देवी, मंगलचंद नेगी, डुगले राम ठाकुर, कुंडी देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed