फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demand for action on spa and massage centers

Kullu News: स्पा और मसाज केंद्रों पर कार्रवाई की मांग

Mon, 23 Sep 2024 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for action on spa and massage centers
स्पा और मसाज सेंट्रो पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

11 पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
केंद्रों की आड़ में अवैध कारोबार करने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मनाली की 11 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मनाली में चल रहे स्पा केंद्रों के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष ठाकुर की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में स्पा और मसाज केंद्रों की आड़ में देह व्यापार का धंधा होने के आरोप लगाए गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस पर प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। प्रतिनिधियों का कहना है कि मनाली शहर और आसपास की पंचायतों में काफी संख्या में स्पा और मसाज केंद्र अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इन स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। इन पंचायतों में नगर परिषद मनाली, ग्राम पंचायत नसोगी, शलीण, ओल्ड मनाली, शनाग, बुरुआ, पलचान, वशिष्ठ, चचोगा, प्रीणी और ग्राम पंचायत जगतसुख शामिल हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि मनाली की छवि खराब हो रही है और आने वाले पर्यटकों पर इसका गलत संदेश जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष ठाकुर ने बताया कि वह इससे पहले भी नगर परिषद मनाली और प्रशासन को इसके बारे में ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। आने वाले पर्यटन सीजन में ये मसाज सेंटर अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा का कहना है कि इस संबंध में स्पा मसाज केंद्रों के नियमों और उनके संचालन को लेकर कानूनी पहलुओं को देखा जा रहा है। पुलिस विभाग को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। इनकी आड़ में अगर कुछ अनैतिक हो रहा होगा तो कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed