फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deity Larain took royal bath in Jiya

Kullu News: जिया में देवता लराईं ने किया शाही स्नान

Fri, 09 Feb 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 09 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Deity Larain took royal bath in Jiya
भुंतर जिया संगम पर शाही स्नान करते लराईं महादेव।
भुंतर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के आराध्य देवता लराईं महादेव ने शुक्रवार को ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल जिया में शाही स्नान किया। कारकूनों और हारियानों की मौजूदगी में देवता ने यहां पर देव परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन

इस दौरान माहौल वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा। दिव्य नजारे को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने देवता लराईं महादेव के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। शुक्रवार सुबह आठ बजे के बाद देवता के शाही स्नान की तैयारियां आरंभ हो गईं।
विज्ञापन

करीब 9:30 बजे देवता को जिया संगम के पास लाया गया। पार्वती और ब्यास नदी के संगम स्थल जिया में देवता ने वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच शाही स्नान किया। देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद देवता लराईं महादेव अपने देवालय की ओर रवाना हो गए हैं। देवता लराईं महादेव के मंदिर की छत का कार्य हाल ही में पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर और भंडार में किसी प्रकार का देव कार्य होने के बाद शाही स्नान की परंपरा है। देवता के शाही स्नान को लेकर हारियानों में खुशी की लहर है। जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि शाही स्नान को आए देवता लराईं महादेव जिया गांव में बिजली महादेव मंदिर में भी पहुंचे। ग्रामीणों ने देवता लराई महादेव से आशीर्वाद लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed