फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dehra Panchayat not included in the pollution zone.

Kullu News: देहरा पंचायत को प्रदूषण के दायरे में नहीं किया शामिल

Tue, 29 Sep 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dehra Panchayat not included in the pollution zone.
देहरा पंचायत में लूहरी परियोजना प्रभावितों की समस्याएं सुनते विधायक लोकेंद्र कुमार।
नित्थर (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट स्टेज-1 से प्रभावित देहरा पंचायत के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने शनाह, आनस, डोभा, शौचा, शकरोली, धनाह, घरोली और चेबड़ी में ग्रामीणों से बातचीत कर प्रदूषण, रोजगार, धूल से फलों और फसलों को हो रहे नुकसान समेत समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष आरोप लगाया कि लूहरी परियोजना की टनल पंचायत के ठीक नीचे बनी है और परियोजना निर्माण की ब्लास्टिंग से कई घरों में दरारें आई हैं। प्रभावित परिवारों को जो मुआवजा मिला है, उसे ग्रामीणों ने अपर्याप्त बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना से सबसे अधिक प्रभावित होने के बावजूद देहरा पंचायत को प्रदूषण के दायरे में पूरी तरह शामिल नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि देहरा पंचायत में प्रदूषण का दायरा गांव डोभा तक सीमित कर दिया गया है, जबकि जिला शिमला की ओर यह दायरा करीब 1200 मीटर तक पहुंचता है।
वहीं, कुल्लू जिले की ओर प्रदूषण का दायरा करीब 900 मीटर बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस अंतर को लेकर भी सवाल उठाए। विधायक लोकेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोग एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विधायक ने नित्थर में सर्वविभागीय बैठक बुलाई थी। इसमें सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) के लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के अधिकारी भी मौजूद रहे थे। विधायक ने बैठक में उठाए गए सवालों का जवाब 29 सितंबर तक देने के निर्देश दिए थे। अब ग्रामीणों की नजर परियोजना के अधिकारियों की ओर से दिए जाने वाले जवाब पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed