{"_id":"cf5dde19de8652b125742d164dca3b46","slug":"deewali-celebrated-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर खूब चले पटाखे, आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर खूब चले पटाखे, आतिशबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 12 Nov 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि कुल्लू में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देर रात तक देवभूमि पटाखों तथा आतिशबाजियों की आवाज से गूंजती रही। दीपों के पर्व को सभी समुदायों ने खुशी के साथ मनाया। इस मौके पर लोगों ने खूब जश्न मनाया। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में लोगों ने रात भर जश्र मनाया।
विज्ञापन
दिवाली के मौके पर कुल्लू, भुंतर और मनाली के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। दिवाली के मौके पर लोगों ने सबसे पहले अपने आराध्य देवताओं की पूजा-अर्चना की। उसके बाद लोगों ने माता लक्ष्मी की पूजा की। वहीं, मिठाइयों की दुकानों में मिठाइयां खरीदने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। आलम यह रहा कि लोगों को एक किलो मिठाई खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कारोबार को देखकर मिठाई विक्रेताओं की पौ बारह हुई।
विज्ञापन
वहीं, पटाखे खरीदने के लिए भी युवाओं में जोश दिखा। ढालपुर मैदान में सजी पटाखा मार्केट तथा ग्रामीण इलाकों में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। पटाखा व्यापारी गुड्डू ने कहा कि पटाखे महंगे होने के बावजूद लोगों ने दिवाली पर खूब खरीदे। दुकानदार दुनी चंद ने कहा कि दिवाली के दिन मिठाइयों की सबसे अधिक डिमांड रहती है। इस दिन मिठाइयों को बांटने की परंपरा है। वहीं, पीणी क्षेत्र की आराध्य देवी माता भागासिद्ध के पुजारी मोहर सिंह ठाकुर का कहना है कि दिवाली के दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा अर्चना कर लोगों ने दीपावली का पर्व खुशी के साथ मनाया।
विज्ञापन