फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deeply saddened by the demise of Virbhadra Singh: Sunder

वीरभद्र सिंह के निधन से निशब्द हूं : सुंदर

Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Deeply saddened by the demise of Virbhadra Singh: Sunder
कुुल्लू। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन की खबर का पता चलते ही कुल्लू जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता शिमला पहुंच गए हैं। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन के बाद निशब्द हूं। हिमाचल की राजनीति का महान सूर्य अस्त हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी शिमला पहुंचे। वीरवार सुबह जैसे ही वीरभद्र सिंह के निधन की खबर लगी तो एकाएक कांग्रेसी कार्यकर्ता हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने शिमला की ओर कूच किया।
विज्ञापन

शिमला में कुल्लू जिले के इन कांग्रेसी पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। वीरभद्र सिंह का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए कुल्लू जिले से कई और कार्यकर्ताओं भी जाएंगे। बताया जा रहा है कि कई कार्यकर्ता अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed