फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deepali became the winner in Under-11 girls category and Kavesh in boys category

Kullu News: अंडर-11 लड़कियों में दीपाली, लड़कों में कावेश बने विजेता

Mon, 04 Aug 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Deepali became the winner in Under-11 girls category and Kavesh in boys category
जिला स्तरीय 25वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन्न अवसर पर विजेता ​खिलाड़ी और आयोजक। स्त्रोत आयो
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किए गए विजेता प्रतिभागि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला स्तरीय 25वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इसमें जिले भर के 120 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने करवाई। इसमें अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 में लड़का और लड़की दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अंडर-11 एकल लड़कियों में दीपाली राजपूत विजेता रहीं। उप विजेता शुभांगी उपाध्याय बनीं। लड़कों के वर्ग में कावेश विजेता और अर्णब उप विजेता रहे। अंडर-11 डबल्स लड़कों में अभिगन्य और निपुण विजेता रहे। प्रेहान और विभान दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 लड़कियों की एकल प्रतियोगिता में तेजल राजपूत विजेता और दिपाली राजपूत दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

डबल्स में दीपाली और तेजल राजपूत विजेता और कनिका और वंशिका दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 लड़कों में विहान प्रथम, अर्श दूसरे स्थान पर रहे। डबल्स में अर्श और विभान विजेता और अविरत व पियूश दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-15 लड़कियों के एकल वर्ग में तेजल राजपूत विजेता और प्राची राणा उप विजेता बनीं। डबल्स में तेजल और दीवाली प्रथम और भानू और प्राची दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के एकल वर्ग में शुभ प्रथम और दिवांश द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल्स में देवांश, शुभ प्रथम और विहान और अर्श दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 एकल लड़की में तेजल राजपूत प्रथम और सृष्टि दूसरे स्थान पर रहीं। डबल्स में अदिति और सृष्टि प्रथम और संस्कृति व अक्षिता दूसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-19 लड़कियों के एकल वर्ग में तेजल राजपूत विजेता और सृष्टि उप विजेता रहीं। डबल्स में सृष्टि और आदिति विजेता, प्राची और इताशी उप वेजता रहीं। लड़कों के एकल वर्ग में आदित्य शर्मा विजेता और इंद्र राज उप विजेता रहे। डबल्स में आदित्य और इंद्र राज विजेता और पार्थयु व शौर्य उप विजेता रहे।

ओपन महिला में सृष्टि विजेता और संस्कृति उप विजेता रहीं। पुरुष वर्ग में आदिय विजेता और अंकुश उप विजेता रहे। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed