फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DC cracks down on sluggishness in food sampling; orders expedited testing.

Kullu News: खाद्य सैंपलिंग में सुस्ती पर डीसी सख्त, जांच में तेजी के निर्देश

Mon, 07 Sep 2026 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
DC cracks down on sluggishness in food sampling; orders expedited testing.
केलांग में उपायुक्त ने की खाद्य सुरक्षा के नियमों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में खाद्य एवं पेय पदार्थों के कम सैंपल लिए जाने पर उपायुक्त किरण भड़ाना ने चिंता जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सैंपल संग्रहण और जांच की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सोमवार को केलांग में खाद्य सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में उपायुक्त ने खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता, खाद्य प्रतिष्ठानों की स्वच्छता, पेयजल की गुणवत्ता, नियमित निरीक्षण और खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित और प्रभावी सैंपलिंग जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए ईट राइट अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के प्रति आम लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उपायुक्त ने जल स्रोतों और पेयजल की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखने को कहा। होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता को दैनिक कार्यप्रणाली का अनिवार्य हिस्सा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में खाद्य तेल के बार-बार इस्तेमाल पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा। बैठक में एसडीएम कुनिका ऐकर्स, परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार, वन मंडलाधिकारी इंद्रजीत सीरा, डीएसपी केडी शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अनिल शर्मा और सीएमओ डॉ. एमके गांधी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed