फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Date found on date, but bridge not restored

डेट पर डेट मिली, पर बहाल नहीं हुआ पुल

Fri, 27 Aug 2021 09:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Date found on date, but bridge not restored
कुल्लू। जिला मुख्यालय में क्षतिग्रस्त भूतनाथ पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए अगस्त माह तक बहाल करने का सरकार व प्रशासन के दावे, आश्वासन हवा हवाई साबित हो रहे हैं। पुल को बहाली के लिए डेट पर डेट ही मिली। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। दस करोड़ की लागत से बने पुल ने महज कुछ साल में ही दम तोड़ दिया है, जिससे यह यातायात के लिए बंद है। इसके बाद लोनिवि ने मरम्मत कार्य के लिए 2.68 करोड़ की राशि के टेंडर लगाए। लेकिन लोगों को तीन साल से पुल की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी स्वयं पुल का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने भी अगस्त माह तक पुल बहाल करने की बात कही थी। कंपनी और लोनिवि ने 15 अगस्त तक पुल को वाहनों के लिए बहाल करने का दावा किया था। शिक्षा मंत्री भी पुल को यातायात के लिए जल्द बहाल होने का दावा कर चुके हैं। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ब्यास नदी पर बने भूतनाथ पुल का मरम्मत कार्य लंबा खींचता जा रहा है। ऐसे में यह पुल बेकार पड़ा है। निजी कंपनी पुल का मरम्मत कार्य धीमा कर रही है। उधर, इस संबंध में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने कहा कि पुल का मरम्मत कार्य जारी है। कंपनी को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए गए है। अमर उजाला की टीम ने कुल्लू की जनता की पुल के बारे में प्रतिक्रिया जानी। इसमें लोगों ने सरकार, प्रशासन और लोनिवि की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

15 दिनों में काम पूरा करने का किया था दावा
अमित गौड़ ने कहा कि उन्होंने अप्रैल 2021 में मुख्यमंत्री संकल्प योजना पर पुल की मरम्मत न होने की शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के जवाब में लोक निर्माण विभाग ने महज 15 दिनों में मरम्मत कार्य पूरा करने का दावा किया था। लेकिन विभाग का यह दावा पूरी तरह से हवा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सालों से जनता को किया जा रहा गुमराह
तमन्ना सूद ने कहा कि करीब तीन सालों से कुल्लू की जनता को गुमराह किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग इतने सालों में डबललेन पुल की मरम्मत करवाने में नाकाम रहा है। मरम्मत कार्य पूरा करने को लेकर तिथियों पर तिथियां दी जा रही है। धरातल पर कुछ नहीं हुआ।
मरम्मत में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा पुल
रिपन ठाकुर ने कहा कि भूतनाथ डबललेन पुल की मरम्मत में लोक निर्माण विभाग दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। जिस कंपनी को टेंडर जारी किया गया है, वह देरी कर रही है। लेकिन कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे कुल्लू की जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है।

तीन किमी का करना पड़ रहा अतिरिक्त सफर
चिराग शर्मा ने कहा कि भूतनाथ पुल वाहनों के लिए बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुल्लू के वामतट पर स्थित हाईवे से भुंतर की ओर जाने के लिए लोगों को सरवरी से रामशिला होते हुए भूतनाथ तक तीन किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed