फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Damothi vegetable market's picture will be improved with two crore rupees

Kullu News: दमोठी सब्जी मंडी की दो करोड़ रुपये से संवरेगी तस्वीर

Sat, 19 Apr 2025 11:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 19 Apr 2025 11:27 AM IST
विज्ञापन
Damothi vegetable market's picture will be improved with two crore rupees
बंजार की दमोठी संब्जी का फाइल फोटो।
कुल्लू। जिला कुल्लू की बंजार घाटी के दमोठी सब्जी मंडी में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) ने इस मंडी के विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके तहत इसे दो चरणों में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले चरण में मंडी को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा दीवार और मंडी को समतल करने का कार्य जारी है। वहीं, दूसरे चरण में किसानों-बागवानों के सब्जी और फल उत्पादों की निलामी के लिए निलामी मंच और सस्ते किराए पर रहने के लिए किसान भवन बनाने की योजना है।
विज्ञापन


करीब दो दशकों के बाद दमोठी सब्जी मंडी की तस्वीर बदलने जा रही है, जो न केवल क्षेत्र के किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी, बल्कि यहां के व्यापारियों और बागवानों के लिए भी एक बड़ा सहारा बनेगी। मंडी की शिलान्यास की प्रक्रिया 2002 में हुई थी, लेकिन सुविधाओं के अभाव में यह सही तरीके से काम नहीं कर पाई थी। अब 1 करोड़ रुपये की राशि से सुरक्षा दीवार और समतलकरण का कार्य चल रहा है, जबकि अगले चरण में और 1 करोड़ रुपये से नीलामी मंच और अन्य निर्माण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेढ़ दशक बाद जमीन मिली



सब्जी मंडी का शिलान्यास करने के बाद यहां निर्माण कार्य शुरू करने के लिए जमीन का मामला आडे़ आया और वर्ष 2017 में यहां वन विभाग से 8 बीघा 9 विस्वा जमीन स्थानांतरित हुई। जिसके लिए वन विभाग को 40 लाख रुपए की राशि अदा की गई। लिहाजा, उसके बाद यहां सब्जी मंडी निर्माण का रास्ता साफ हुआ। हालांकि यहां करीब एक दशक से अधिक समय से यहां किसान अपने उत्पाद को बेचने के लिए ला रहे हैं लेकिन इसके लिए किराए पर दुकानें लेकर आढ़ती काम चला रहे थे।



बंजार घाटी के किसानों के लिए दमोठी सब्जी मंडी में सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। करीब दो करोड़ रुपये से यहां निर्माण कार्य किया जाएगा इससे यहां आने वाले किसानों-बागवानों को सुविधाएं मिलेंगी। -राम सिंह मियां, चेयरमैन एपीएमसी।


दमोठी सब्जी मंडी में प्रोटेक्शन वाल और नीलामी मंच सहित अन्य सुविधाएं बनाईं जाएंगी, इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है। आगामी दिनों में किसानों को काफी लाभ मिलेगा। -शगुन सूद, सचिव, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed