{"_id":"66ed4bfe31f11f719b0c8f69","slug":"dam-was-not-repaired-started-power-generation-kullu-news-c-89-1-klu1001-131251-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डैम नहीं किया दुरुस्त, शुरू कर दिया बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डैम नहीं किया दुरुस्त, शुरू कर दिया बिजली उत्पादन
विज्ञापन
चौहकी के ग्रामीणों ने एडीएम से की मुलाकात
कहा-बिजली उत्पादन की नहीं मिली है अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 50 दिन पहले आपदा में क्षतिग्रस्त हुए मलाणा-एक प्रोजेक्ट में कंपनी ने बिना अनुमति के बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है। इस संबंध में चौहकी गांव के ग्रामीणों की ओर से एक लिखित शिकायत शुक्रवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को दी गई है।
ग्रामीण शनिवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार से मिले। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। महादेव युवक मंडल के सचिव खुशहाल ठाकुर ने कहा कि मलाणा-एक प्रोजेक्ट का डैम एक अगस्त की सुबह करीब 4:00 बजे फट गया था। उसके बावजूद प्रोजेक्ट ने बिना सुरक्षा के ही यहां बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है जबकि डैम अभी क्षतिग्रस्त है। प्रोजेक्ट के पास यहां बिजली उत्पादन करने की अनुमति नहीं है। इसलिए जल्द एमपीपीसीएल कंपनी का टरबाइन बंद किया जाए। इससे पहले ही ग्रामीण काफी नुकसान झेल चुके हैं। कई बीघा जमीन बहने के साथ कई लोगों के घर भी बाढ़ में बह गए थे। फटे हुए डैम से अब अगर कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी परियोजना का निर्माण करने वाली कंपनी और प्रशासन की होगी। प्रशासन की ओर से इसको लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विद्युत परियोजना में बिजली पैदा करने की अनुमति मिली है अथवा नहीं। यह देखना उर्जा विभाग का काम है। हालांकि, पिछले दिनों एक टीम भी यहां पर आई थी, जिन्होंने डैम का दौरा किया था। ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। -अश्वनी कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी।