{"_id":"61b2464a4c40e93caf0bab62","slug":"dalsani-briz-work-strat-soon-kullu-news-sml392918121","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल बाद दलासनी पुल का निर्माण कार्य फिर होगा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 साल बाद दलासनी पुल का निर्माण कार्य फिर होगा शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च के अंत में जनता को होगा समर्पित, हजारों को मिलेगा लाभ
बंजार विधायक ने किया निरीक्षण, 4 करोड़ का बजट है स्वीकृति
इमरजेंसी में बजौरा-दलासनी, कुल्लू-मंडी के लिए होता है इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। पांच साल से अधूरे पड़े पनारसा के दलासनी पुल का निर्माण कार्य फिर शुरू होगा। इसका लाभ क्षेत्र हजारों लोगों को मिलेगा। यह पुल मार्च अंत लोगों को समर्पित किया जाएगा। वीरवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी स्वयं दलासनी स्थित पुल के निर्माण स्थल पर विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा। वर्ष 2016 में पुल का शिलान्यास हुआ था। यह पुल दलासनी क्षेत्र को सीधे मंडी के पनारसा क्षेत्र से जोड़ता है। आपातकालीन समय में इस पुल के माध्यम से बजौरा-दलासनी सड़क का कुल्ल-मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन पुल का कार्य पांच सालों से लटका था।
विधायक ने बताया कि पिछली सरकार में नाबार्ड से बिना बजट स्वीकृति के इस पुल का शिलान्यास कर दिया गया था, लेकिन इस पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ की बजट स्वीकृति भाजपा सरकार की ओर से दी गई। इसका कार्य भी शुरू हो रहा है।
--
पुल का आधारभूत ढांचा भी तैयार
वर्तमान में पुल का आधारभूत ढांचा बना लिया गया है। अब पुल निर्माण को प्राथमिकता से युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। ठेकेदार ने पुल निर्माण के लिए आरंभिक निर्माण और अन्य संसाधन जुटा लिए हैं। विधायक ने कहा कि सरकार ने अगले वर्ष में मार्च के अंत तक इस पुल को जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान बंजार लोक निर्माण मंडल के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।