फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowds of devotees gathered to visit Trilokinath

Kullu News: त्रिलोकीनाथ के दर्शन करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 07 Jun 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 07 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered to visit Trilokinath
लाहौल में ​स्थित त्रिलोकी नाथ मदिंर में दर्शन के लिए लगी श्रद्यालुओं की भीड।-संवाद
छुट्टी के दिन सुबह से जुटने लगे श्रद्धालु, दिन भर रही चहल-पहल
विज्ञापन

बौद्ध और हिंदू धर्म के लोगों की आस्था का केंद्र है त्रिलोकीनाथ मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। त्रिलोकीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शनिवार को अवकाश के चलते दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। जिले के अलग-अलग पर्यटन स्थल से होते हुए श्रद्धालु सुबह से त्रिलोकीनाथ पहुंचने शुरू हो गए थे। उसके बाद दर्शन करने के लिए कतारों में बारी का इंतजार करते रहे।
क्षेत्र में तापमान इन दिनों शून्य से नीचे चल रहा है। इससे माहौल पर्यटकों के लिए उचित बना हुआ है। आम पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। धार्मिक पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा है। इससे पहले सौ से डेढ़ सौ तक श्रद्धालु प्रतिदिन त्रिलोकीनाथ पहुंच रहे थे। शनिवार को 250 से अधिक लोगों ने माथा टेका।
विज्ञापन

त्रिलोकीनाथ मंदिर हिंदू और बौद्ध धर्म के लोगों की आस्था का स्थल है। मंदिर में हिंदू धर्म के लोग भगवान त्रिलोकीनाथ की पूजा-अर्चना करते है, जबकि बौद्ध धर्म के अनुयायी यहां अवलोकितेश्वर के रूप में पूजा करते हैं। त्रिलोकीनाथ मंदिर में बने दो स्तंभ श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही से पर्यटन कारोबार भी गति पकड़ने लगा है। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिलने लगे हैं। खासकर धार्मिक सामग्री विक्रेताओं का कारोबार चल पड़ा है।

मंदिर के पुजारी लामा हिशे ने बताया कि अवकाश वाले दिन मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिले से काफी संख्या में लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed