फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowd gathered to seek blessings of deity Jauda Narayan in Fagli festival.

Kullu News: फागली उत्सव में देवता जौड़ा नारायण का आशीर्वाद लेने उमड़ी भीड़

Sun, 02 Feb 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 02 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to seek blessings of deity Jauda Narayan in Fagli festival.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुल्लू। पार्वती घाटी में देवी-देवताओं के सम्मान में अब फागली पर्व का आगाज हो गया है। रविवार को देवता जौड़ा नारायण के सम्मान में कशाधा में फागली हुई। देवता जौड़ा नारायण की फागली में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही अन्य देव परंपराओं का भी निर्वहन किया गया।

फागली में देवता जौड़ा नारायण का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का हूजूम उमड़ा। गौर रहे कि देवता जौड़ा नारायण की फागली से घाटी में फागली उत्सव की शुरूआत होती है। रविवार को यह फागली देव परंपरा के साथ हुई। अब घाटी में अन्य देवी-देवताओं की फागली भी होगी। फागली में उमड़े श्रद्धालुओं के चलते यहां पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रहीं। जाम लगने से श्रद्धालुओं को परेशानी भी हुई। अधिष्ठात्री माता रूपासना के पुजारी पूर्ण ने कहा कि देवता जौड़ा नारायण की फागली में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed