{"_id":"67d1c04eb106de1e520f5786","slug":"crowd-gathered-to-see-mask-dance-in-burua-kullu-news-c-89-1-klu1002-143149-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बुरुआ में मुखौटा नृत्य देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बुरुआ में मुखौटा नृत्य देखने उमड़ी भीड़
Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
मनाली के बुरुआ में मुखौटा नृत्य करते देवलू।-संवाद
देव विधि के निर्वहन के साथ फागली उत्सव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी के बुरुआ में फागली उत्सव बुधवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। जमलू देवता के देवालय में इस अवसर पर मुखौटा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
मुखौटा नृत्य देखने के लिए देवालय में लोगों की भीड़ जुटी। गौरतलब है कि घाटी में इन दिनों फागली उत्सव की धूम मची है। मंगलवार को बुरुआ गांव में फागली उत्सव का आगाज हुआ था। बुधवार को देव परम्परा के निर्वहन के साथ यह उत्सव संपन्न हुआ। उत्सव में दूसरे दिन मुखौटा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें मुखौटा पहने देवलुओं ने शानदार नृत्य किया। इस अवसर पर लोगों ने जमलू देवता का आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की। देवता ने अपने गुरु के माध्यम से इलाके में खुशहाली रहने की बात कही। संवाद
--