फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crores of drinking water scheme ready, water not found

करोड़ों की पेयजल स्कीम तैयार, नहीं मिला पानी

Tue, 12 Apr 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Crores of drinking water scheme ready, water not found
रोट पंचायत के वाथला गांव के लिए पहुंची पाइप लाइन नहीं बिछाई जा रही है। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत रोट में जल शक्ति विभाग ने उठाऊ पेयजल स्कीम तैयार की है, लेकिन पंचायत के वाथला गांव में अभी तक नलके नहीं लगे हैं। हालांकि विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं। ठेकेदार की लेटलतीफी से नलके नहीं लग सके।

गांव के लोग काफी दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण इसको लेकर कई बाद जलशक्ति विभाग से मिल चुके हैं और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री संकल्प सेवा में भी की गई है। इसके बावजूद वाथला गांव के 25 परिवारों को पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है। ऐसे में ग्रामीणों को पुरानी पेयजल स्कीम से पानी ढोना पड़ रहा है। इस स्कीम के तहत गांव से लगभग 200 मीटर सार्वजनिक नलका लगाया है। ग्रामीण पूर्ण चंद, जगरनाथ, कालूराम, केशव राम, यूसुफ, ओमा देवी, जगत राम, भाग चंद, घनश्याम, बिक्रम, सुरेश कुमार, जीवन लाल, विनोद कुमार, तुले राम और रामलाल ने कहा कि रोट पंचायत में जल शक्ति विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत करीब चार करोड़ से नई उठाऊ पेयजल स्कीम को तैयार कर दिया है, लेकिन पंचायत के वाथला गांव में अभी तक नलके नहीं लगे हैं। गांव पहले से ही सूखे को लेकर संवेदनशील क्षेत्र है। ग्रामीणों को नई स्कीम तैयार होने से पानी मिलने की उम्मीद थी। उधर, जलशक्ति विभाग के एसडीओ गौरव शर्मा ने कहा कि टेंडर हो गया है। अब जल्द ही नलके लगाए जाएंगे। पहले किन्हीं कारणों से टेंडर रद्द हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed