{"_id":"2684b3dfb6903ac0243c2c83f3f007e1","slug":"women-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में कूड़ा फेंकने पर दो महिलाएं गुत्थमगुत्था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में कूड़ा फेंकने पर दो महिलाएं गुत्थमगुत्था
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली से सटे प्रीणी और जिला मुख्यालय कुल्लू में रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक मनाली और कुल्लू थानों में मारपीट के केस दर्ज किए गए हैं। नग्गर निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह मनाली से आ रहा था।
विज्ञापन
सामने से एक शख्स आया और उसके खिलाफ अनापशनाप बोलने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझता, आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया है। वहीं, जिला मुख्यालय कुल्लू में बदोगी की एक महिला ने रास्ता रोककर मारपीट करने का केस दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि वह अपने खेत को जा रही थी। ऐसे में उसने देखा कि उसकी पड़ोसन उसके खेत में कूड़ा फेंक रही है। जब महिला ने उसे ऐसा करने से रोका तो दूसरी महिला भड़क गई। बाद में उसने उसका का रास्ता रोक लिया। अचानक उसने महिला को बालों से खींचकर जमीन पर पटक दिया। कुछ देर के लिए दोनों महिलाएं गुत्थमगुत्था होती रहीं। बाद में लागों के हस्तक्षेप के बाद ही मामला शांत हो सका लेकिन तब तक महिला काफी घायल हो चुकी थी। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन