{"_id":"9fcd9d1cac35365bd8a72ab4863ec2f0","slug":"two-man-arrest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ दो पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के साथ दो पकड़े
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कुल्लू में दो अलग-अलग स्थानों से चरस सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में बजौरा चेक पोस्ट में वाहनों की चेकिंग के दौरान बाल्वो बस में बैठे एक व्यक्ति के कब्जे से 515 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चरस के साथ धरे व्यक्ति की पहचान बंजार के बुशारी निवासी भोज राज के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मामले में पुलिस ने मलाणा मार्ग में चौकी गांव के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 96 ग्राम चरस बरामद की है। उक्त व्यक्ति की पहचान हरियाणा निवासी अनुराग चौहान के रूप में हुई है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन