फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   truck accident, driver dead

खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

Fri, 19 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 19 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

मनाली से रोहतांग मार्ग पर स्थित गुलाबा के साथ लगते चुंबक मोड़ पर वीरवार देर शाम को एक ट्रक खाई में जा गिरा। इसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि परिचालक सुरक्षित है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम एक ट्रक बालन लेकर मनाली से काजा की ओर जा रहा था। इस दौरान गुलाबा के चुंबक मोड़ के समीप पास देने के लिए ट्रक रूका, लेकिन ट्रक लोड होने के कारण पीछे खिसकने लगा। चालक ने परिचालक को ट्रक के टायर में पत्थर लगाने के लिए कहा, लेकिन पत्थर लगाने से पहले ही ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे में 54 वर्षीय ट्रक चालक धर्म चंद पुत्र सोन राम निवासी पाली तहसील पधर जिला मंडी की मौत हो गई। जबकि परिचालक की पहचान टेक चंद निवासी नगवाईं जिला मंडी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एसएचओ मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed