फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   seven child rescue.

ढाबों-होटलों से छुड़वाए सात बाल मजदूर

Tue, 08 Dec 2015 11:07 PM IST
मोहर सिंह पुजारी, अमर उजाला/कुल्लू।
मोहर सिंह पुजारी, अमर उजाला/कुल्लू। Updated Tue, 08 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
seven child rescue.

कुल्लू में बाल मजदूरी बढ़ती जा रही है। रोक के बावजूद बाहरी राज्यों से बाल मजदूर लाए जा रहे हैं। कुल्लू-मनाली के होटल-ढाबों में अकसर बालक मजदूरी करते देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को चाइल्ड हेल्पलाइन ने पुलिस के सहयोग से मनाली, क्लाथ, पंद्रहमील और पतलीकूहल के होटलों, ढाबों और रेस्तरां में दबिश दी। इस दौरान सात बाल मजदूरों को होटल मालिकों के चंगुल से छुड़वाया। इन मजदूरों को चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


बाल कल्याण विभाग, पुलिस विभाग और चाइल्ड हेल्प लाइन बाल मजदूरों का स्थायी पता लगाने में जुट गए हैं। यह बाल मजदूर बिहार और नेपाल के हैं।


पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मनाली से तीन, क्लाथ से एक, पंद्रहमील से दो और पतलीकूहल से एक बाल मजदूर को छुड़वाया है। ये रेस्तरां और ढाबों में काम कर रहे थे। चाइल्ड हेल्प लाइन के अनुसार ये दो-दो वर्षों से ढाबों में काम कर रहे थे। सात में से छह ने छठी और सातवीं कक्षा में स्कूल छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एक बाल मजदूर ने स्कूल ही नहीं देखा है। चाइल्ड हेल्पलाइन कुल्लू-मनाली के डायरेक्टर केवल राम और समन्वयक पवन के कश्यप का कहना है कि सातों बाल मजदूरों को एएसआई गांधी राम के नेतृत्व में चलाए अभियान में छुड़ाया गया। उन्होंने बताया कि जल्द मेडिकल तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी कर इन्हें आश्रय दिलाया जाएगा।


यह बाल मजदूर यहां कैसे और किसके द्वारा पहुंचाए गए हैं, इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि कानूनी कार्रवाई कर मालिक पर केस दर्ज किया जाएगा। इनका स्थायी पता मिलने के बाद इन्हें इनके घर पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed