{"_id":"008533770058d38b37a1035b8876461e","slug":"one-arrest-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"277 ग्राम चरस के साथ युवक धरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
277 ग्राम चरस के साथ युवक धरा
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मलाणा रोड से चरस के साथ एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मलाणा रोड पर बुरजी मोड़ के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान शक के आधार पर एक युवक को तलाशी के लिए रोका गया तो उसके कब्जे से 277 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव लोहिया निवासी गरिया हाट रोड कोलकत्ता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन