फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   investigation of isis agent continue

आईएस एजेंट आबिद के बयानों की होगी जांच

Sat, 24 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू। Updated Sat, 24 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
investigation of isis agent continue
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मेडिकल जांच के ‌लिए ‌आईएस एजेंट आबिद काो ले जाते पुलिस जवान - फोटो : अमर उजाला

 आईएस एजेंट आबिद के बयानों को अब क्रॉस इग्जामिन किया जाएगा। हालांकि आबिद ले पूछताछ में सभी जांच एजेंसियों को एक तरह के जवाब दिए हैं। बावजूद कुल्लू पुलिस, एनआईए, आईबी, सीआईडी और तेलंगाना पुलिस द्वारा की गई अलग-अलग पूछताछ में क्या निकल कर आया है। सभी का मिलान किया जाएगा। इसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां आबिद के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


क्रॉस इग्जामिन के बाद इसकी वेरीफिकेशन भी की जाएगी। शनिवार को देर शाम तक पुलिस ने आबिद से पूछताछ का सिलसिला जारी रखा। शनिवार सुबह आईएस एजेंट आबिद की कड़े सुरक्षा के बीच क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मेडिकल जांच की गई। मेडिकल में आबिद पूरी तरह से फीट पाया गया। शनिवार को पुलिस रिमांड का आठवां दिन था। 27 दिसंबर को पुलिस रिमांड खत्म होने तक पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां इस पूरे प्रकरण को लेकर अपने हाथों को ठोस सबूतों से मजबूत करना चाहती है। वहीं, मौके  से बरामद किए गए साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने पर भी पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नजरें टिकी हैं। इसके अलावा लैपटॉप की भी जांच शुरू कर दी है। मोबाइल की कॉल डिटेल आने पर भी कुछ अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद सुरक्षा एजेंसियों को है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू पदम चंद ने कहा कि शनिवार को पुलिस ने आबिद से कड़ी पूछताछ की है। पुलिस ठोस साक्ष्य जुटाने की कोशिश में लगी है। 
विज्ञापन


आईजी ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ बैठक 
गिरफ्तार आईएस एजेंट आबिद की पूछताछ के लिए कुल्लू आए मंडी जोन के आईजी अजय कुमार यादव ने इस पूरे प्रकरण और अभी तक हुई पूछताछ को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने पुलिस समेत सभी खुफिया एजेंसियों के साथ बैठक कर केस की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस को तह तक जाने के लिए आबिद से कड़ी पूछताछ करने को कहा है। आईजी ने मामले में संलिप्त लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने में तबल करने के आदेश दिए। पूछताछ में अगर आबिद गुमराह कर रहा है तो इसकी भी जांच करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू पदम चंद ने कहा कि आईजी मंडी ने इस पूरे केस को लेकर जानकारी जुटाई और आगे पूछताछ को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed