{"_id":"58b1b2ac4f1c1b565cb22f40","slug":"illegal-tree-cuting-4-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में अवैध कटान करते पकड़े चार वन काटू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में अवैध कटान करते पकड़े चार वन काटू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार वन मंडल के तहत वन विभाग की टीम ने धाउगी के पास जंगल में शुक्रवार रात्रि अवैध कटान करते हुए दो वन काटू पकड़े। अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से दो लोग फरार हो गए जिन्हें पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। वन काटूओं के कब्जे से दो पावर चेन भी जब्त किए गए हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देउरी बीट के धाउगी के पास कुछ वन काटू शुक्रवार रात्रि करीब ढाई बजे अवैध कटान कर रहे थे। वन काटुओं ने एक पेड़ को काटा था और वह उसका स्लीपर बना रहे थे। गुप्त सूचना पर आरओ नाथू राम धीमान के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन
टीम को आता देख वन काटु पावर चेन छोड़कर मौके से भागने लगे, लेकिन टीम की चौकसी से दो लोग पकड़े गए। जबकि अन्य दो लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। टीम ने मौके से काटे हुए पेड़ के भाग और स्लीपर समेत दो पावर चेन को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने बंजार थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार अन्य दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान कौंसा निवासी गिरधारी लाल, दलीप, धारा निवासी पूर्ण चंद, शिलवाड़ निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। वन विभाग की टीम में वन रक्षक शेर सिंह, धर्म चंद, लीलामणी, नंद लाल, रविंद्र नेगी व अन्य शामिल रहे। उधर, जिप अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने सभी ग्रामीणों से वन काटुओं की सूचना पुलिस व वन विभाग को देने की अपील की।
इधर, डीएफओ बंजार सूरज भाई पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वन काटुओं को पकड़ा गया है। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा। वहीं, एएसपी निश्ंिचत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।