{"_id":"56f80a4a4f1c1b0642f14ec0","slug":"four-captrured-in-fish-catching","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछलियों का अवैध शिकार करते चार लोग पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछलियों का अवैध शिकार करते चार लोग पकड़े
अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 27 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब चार किलोमीटर दूर मौहल खड्ड में मछलियों का अवैध शिकार करते चार लोगों को एक संस्था ने धर दबोचा है। संस्था ने जुर्माना वसूलने के बाद मछलियों का अवैध शिकार नहीं करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
ट्राउट संरक्षण संस्था के पदाधिकारियों ने रविवार को मौहल खड्ड का दौरा किया और मछलियों का अवैध शिकार कर रहे शिकारियों पर नकेल कसी। चार लोगों को खड्ड में ट्राउट मछलियों का अवैध शिकार करते पकड़ा। संस्था के महासचिव कृष्ण संधू ने बताया कि संस्था ट्राउट के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में प्रयास कर रही है। इसी के तहत रविवार को मौहल खड्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान मछलियों का अवैध शिकार करते चार व्यक्तियों को पकड़ा है। संस्था के पदाधिकारियों ने उनसे 22 सौ रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन