{"_id":"5856bd304f1c1baa60c05fbd","slug":"forest-wood-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने पकड़े देवदार के 14 स्लीपर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग ने पकड़े देवदार के 14 स्लीपर
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू/मनाली।
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की टीम ने रात को नाका लगाकर एक मारुति वैन से देवदार के 14 स्लीपर बरामद किए हैं। पुलिस ने वैन में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के आधार पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्लीपर और वैन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा ने बताया कि वन विभाग की आरओ कुल्लू वंदना की अगुवाई में बीओ दविंद्र कुमार भंडारी और वन आरक्षी विजय कुमार शनिवार देर रात 12 बजे गश्त पर थे। इस दौरान जब वन विभाग की टीम त्रिशरी में पहुंची तो उन्हें जंगल की ओर से एक मारुति वैन आती दिखी। जिसे रोककर तलाशी ली गई तो वैन से देवदार के 14 स्लीपर बरामद किए गए। डीएफओ ने कहा कि वन काटुओं और वन तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को तीनों लोगों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन