फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fine to shopkeeper

टैक्स चोरी पर कारोबारियों को साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना

Sun, 26 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Sun, 26 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स में हेराफेरी करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। विभागीय टीम ने औट से लेकर मनाली तक जगह-जगह दबिश देकर करीब एक दर्जन व्यापारियों को बिना बिल सामान के साथ पकड़ा। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने औट, बजौरा, भुंतर, कुल्लू और मनाली में दबिश देकर टैक्स में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की। पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली में बाहरी राज्यों से सामान लाया जा रहा है। जिन पर लगातार विभागीय टीमों की नजरें हैं। विभागीय टीमें विभिन्न जगहों में नाका लगाकर ट्रांसपोर्टरों की चेकिंग कर रही है। नाके के दौरान टीम ने बिना बिल सामान और बिलों में अनियमितताएं होने के मामले पकड़े। बिलों में वैट का सही भुगतान न होने पर टीम ने नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई। करीब एक दर्जन मामलों में विभागीय टीमों ने साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला है। 
विज्ञापन


उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला के आयुक्त डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि फरवरी माह के दौरान टीमों ने दबिश देकर अनियमितताएं और बिना बिल सामान लाने पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला है। टैक्स चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीमें लगातार मंडी-कुल्लू जिला सीमा पर निगरानी कर रही हैं। मंडी जिला के औट में भी टीम दबिश देकर कार्रवाई कर रही है। औट से लारजी, बंजार के लिए बिना बिल सामान ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed