फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   deadbody found in dam

पंडोह डैम में मिला लापता युवक का शव

Tue, 02 May 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू।
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू। Updated Tue, 02 May 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के बंदल गांव से लापता युवक का शव पंडोह डैम में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बंदल गांव का 17 साल का विक्रम उर्फ सौरभ, डाकघर पूईद, तहसील व जिला कुल्लू  बीते 6 अप्रैल से लापता चल रहा था। लापता युवक के भाई बलवंत ने कहा कि पुलिस में 11 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी कि व्रिकम घर से यह कहकर आया था कि उसका कुल्लू में स्कॉलरशिप का पेपर है, लेकिन वह शाम को वापस घर नहीं लौटा। पुलिस ने मृतक युवक की आखिर लोकेशन हनोगी में ट्रैस की थी। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि लापता युवक का शव पंडोह डैम से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों का सौंप दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed