{"_id":"61df445d385af395e334ad94b61fc8ea","slug":"crime-in-kullu-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां से आया 95 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहां से आया 95 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली में एक विदेश महिला के कमरे से चोरी हुए 95 लाख की मोटी रकम के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। टूरिज्ट वीजा पर रह रही महिला को इतनी बड़ी रकम की क्यों जरूरत पड़ी? हालांकि महिला कैंसर रोग से ग्रस्त है। वहीं इसके एक साथी को पुलिस पहले ही वीजा खत्म होने के कारण गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे में बड़ा सवाल है कि इतनी बड़ी रकम की क्या जरूरत पड़ी और यह रकम यहां कैसी पहुंची? उल्लेखनीय है पिछले कुछ दिनों में मनाली में वीजा के बगैर रह रहे कई विदेशी लोगों को पकड़ा भी गया है। सूत्रों की मानें तो मनाली के ग्रामीण क्षेत्रों में कई विदेशी सालों से डेरा जमाए हुए हैं, लेकिन कितने विदेशी मनाली में रह रहे हैं इस बारे में किसी के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। वहीं अब महिला के कमरे से 95 लाख की चोरी के बाद पुलिस हरकत में जरूर आई है। अब सवाल यह है कि यह पैसा कैसे भारत पहुंचा और किसने माध्यम से पहुंचा?
विज्ञापन
पैसा लाने के लिए फैरा एक्ट के तहत आने वाले सभी नियमों का पालन किया गया था या नहीं। 1,35,350 डॉलर को भारतीय करंसी में बदला गया इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन ने पुलिस को क्यों नहीं दी? क्या बैंक प्रबंधन की भी इस में मिली भगत थी। यह घटना के बाद बड़े सवाल बने हुए हैं।
विज्ञापन
इधर, इस बारे में डीएसपी मनाली पुनित रघु का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि किसी बैंक के माध्यम से राशि महिला तक पहुंची है। जिससे बैंक प्रबंधन से भी इस बारे में पूछताछ की जा सके कि इस बारे में पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी गई।