{"_id":"0abfa24d81ec2d2a3e82b8025e1839d0","slug":"charas-recovered-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्ण में तीन किलो चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मणिकर्ण में तीन किलो चरस बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने भुंतर-मणिकर्ण रोड पर एक शख्स के कब्जे से तीन किलो चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक कुछ पुलिसकर्मियों का दल नियमित गश्त पर था।
विज्ञापन
चिला मोड़ पर उन्हें एक शख्स आता दिखा, जिसे तलाशी के लिए रोका गया लेकिन उसने बैग को फेंक दिया। पुलिस ने बैग को लाकर जब उसे खोला तो उसमें से तीन किलो चरस बरामद हुई। आरोपी की शिनाख्त मणिकर्ण घाटी के शाट गांव निवासी पूर्णचंद के रूप में हुई है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आरोपी से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने चरस किससे खरीदी और इसे किसे तथा कहां बेचा जाना था।
विज्ञापन