फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   charas recovered from three people

सवा दो किलो चरस के साथ तीन काबू

Sat, 05 Dec 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 05 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
charas recovered from three people

पुलिस ने चरस तस्करों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सवा किलो चरस बरामद हुई है। तीनों ही आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक सदर थाना के तहत आने वाले चीला मोड़ पर सुबह करीब पांच बजे नेपाल मूल के प्रेम रोका नामक शख्स को पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। इस दौरान उसके बैग में पालीथिन में पैक कर रखी गई चरस बरामद की। तराजू पर तोलने पर इसकी मात्रा 1.850 किलोग्राम निकली। आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर बजौरा में नाके के दौरान पुलिस ने मनाली से दिल्ली जा रही बस में सवार एक शख्स के कब्जे से 230 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की शिनाख्त सिक्किम निवासी लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है। उधर, बजौरा नाके पर ही एक वोल्वो बस में सवार हरियाणा निवासी सात्विक झाकड़ के कब्जे से पुलिस ने 175 ग्राम चरस बरामद की है। एएसपी निश्चिंत सिेह नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सलाखों के पीछे डाल दिया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि चरस की खेप उन्होंने किससे खरीदी और इसे किसे बेचा जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed