{"_id":"67afd49ae258dfa1f603c7ab54b7592f","slug":"case-on-killing-threaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान से मारने की धमकी पर केस
Updated Sat, 28 Nov 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में एक शख्स को फोन और पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकयत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि बलवंत नामक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे फोन और पत्र में धमकी मिल रही है। आरोपी उसे जान से मारने की बात कह रहा है। इस वजह से वह अपनी जान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठा है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन