{"_id":"49fe038976c48dba6fdc2de867099772","slug":"alegation-girl-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज गई युवती गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज गई युवती गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू कॉलेज से युवती के गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सदर थाना में युवती को अगवा करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। काईस निवासी महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी घर से कॉलेज गई, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंची। उसने आशंका जाहिर की है कि कोई अनजान शख्स उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकयत के आधार पर केस दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी युवती को ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द युवती को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन