{"_id":"58aeeaab4f1c1b8716b24040","slug":"accoont-freez","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी तस्कर का खाता किया फ्रीज, जांच तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी तस्कर का खाता किया फ्रीज, जांच तेज
ब्यूरो/अमर उजाला/भुंतर
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर के समीप जछणी में नाके के दौरान पकड़ी गई 11 किलो चरस की खेप को ठिकाने तक पहुंचाने के लिए आरोपी ने 25 हजार रुपये की कमीशन तय की थी। यह राशि प्रति किलो या पूरी खेप के लिए ली जानी थी, इसके बारे में पूछताछ जारी है। पुलिस मामले में आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में बताए गए बैंक खाते को पुलिस ने तुरंत प्रभाव से फ्रीज कर दिया है। खाते में करीब साठ हजार रुपये की धनराशि बताई जा रही है। खाते से हुई ट्रांजेक्शन और फोन डिटेल को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि लोकल ही किसी को खेप देकर आगे पहुंचाई जानी थी। खेप नेपाली मूल की एक महिला ने आरोपी को दी थी, जिसे ठिकाने तक पहुंचाने के लिए मोटी रकम मांगी गई थी। महिला कौन है और किसे यह खेप पहुंचानी थी, को लेकर आरोपी से पूछताछ जारी है। अभी तक आरोपी की ओर से बताई गई पहचान पुख्ता नहीं हो पाई है। आरोपी के आधार कार्ड में शमशी का पता बताया गया है।
विज्ञापन
आरोपी के पते को वेरिफाई किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो जल्द मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसके लिए पुलिस सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि मंगलवार रात्रि को जरी-भुंतर मार्ग पर जछणी में पुलिस ने आरोपी को करीब 11 किलो चरस के साथ दबोचा था। इधर, एसएचओ भुंतर अजय कुमार ने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है। वहीं, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि चरस की बड़ी खेप को इधर से उधर करने वाले आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिकेंज का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले में जांच कर रही है।