{"_id":"5bad2ce0867a55012c351309","slug":"91538075872-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की शिकायत पर एडीजी ने स्वार कोतवाल की जांच केमरी सीओ को सौंपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी की शिकायत पर एडीजी ने स्वार कोतवाल की जांच केमरी सीओ को सौंपी
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। कोतवाली पुलिस ने मिलावटी मेंथा तेल बेचने वालों की शिकायत कारोबारी द्वारा करने पर उसे ही मारपीट कर शांति भंग में चालान कर दिया था। मेेंथा कारोबारी ने मामले की शिकायत एडीजी से की। एडीजी बरेली ने मामले की जांच केमरी पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंप कर अवगत कराने के निर्देश दिए है।
नगर के मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी विजय कुमार ने एडीजी बरेली प्रेमप्रकाश को शिकायती पत्र सौंपा था, जिसमें अवगत कराया गया कि वह मेंथा तेल खरीदने बेचने का कारोबार करता है।
26 जुलाई को दुकान पर शाहबादा के शिवपुरी पिस्तोर निवासी राजपाल,पाती राम 32 किलो मेंथा तेल बेचकर गए। जिसकी जांच कराई गई तो उसमें रासायनिक मिलावट पाई गई। जिसके बाद 27 जुलाई को पुन उक्त दोनों केन में मेंथा तेल बेचने आए। शक होने पर दोनों को पकड़ लिया था। मेंथा आयल की केन सहित दोनों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया था। दोनों के खिलाफ कार्रवाई हेतू तहरीर दी गई।
विज्ञापन
आरोप है कि कोतवाल ने दोनों युवकों से साज बाज व राजनीतिक दवाब के चलते उसके साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट व अपमानित कर बंद कर दिया। उन दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न कर उल्टा उसका ही शांति भंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया गया था। मेंथा कारोबारी ने एडीजी से कोतवाल द्वारा किये गए उत्पीड़न मारपीट व चालान करने की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीजी ने मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी केमरी को सौंप दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए गए है। कोतवाल स्वार राजेश कुमार को भी अपना पक्ष रखने केलिए बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज कर शीघ्र जांच रिपोर्ट एडीजी को सौंप दी जाएगी ।