फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सैंज में पानी से भरे आईपीएच के टैंक से मिला युवक का शव

सैंज में पानी से भरे आईपीएच के टैंक से मिला युवक का शव

Mon, 08 Oct 2018 07:36 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
सैंज में पानी से भरे आईपीएच के टैंक से मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज/कुल्लू। सैंज घाटी की सुचैहण पंचायत में पीने के पानी से भरे टैंक से युवक का शव बरामद होने से सनसनी मच गई। अपरनाही गांव के साथ लगते जंगल में बना यह टैंक आईपीएच का है, जिससे इलाके के आधा दर्जन गांवों को पानी सप्लाई हो रहा था। पुलिस ने टैंक को खाली कराने के बाद शव को फोरेंसिक जांच के लिए मंडी भेज दिया है। मृतक की पहचान रोशन लाल 28 वर्षीय निवासी तांदी पंचायत धाऊगी के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया इस मामले को दुर्घटना के तौर पर लिया जा रहा है। लेकिन पुलिस ने संदिग्ध मौत की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि सात अक्तूबर रविवार देर शाम को सुचैहण पंचायत के वार्ड सदस्य ने फोन पर शव मिलने की सूचना दी। पुलिस फौरन गांव पहुंच गई और पानी से भरे आईपीएच के टैंक को खाली कराया गया। ग्रामीणों की मदद से शव को टैंक से बाहर निकाला गया। पुलिस को घटनास्थल से युवक के जूते और पर्स भी मिले है। बताया जा रहा है कि अपरनाही गांव में चार और पांच अक्तूबर को मेला लगा हुआ था। स्थानीय लोगों ने युवक को अंतिम मेले के दिन मेला मैदान में देखा था। जांच अधिकारी एसआई नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण हादसा है या हत्या, इसकी जांच की जा रही है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस आईपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। इसके बावजूद पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed