फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू शहर में हटाए जाएंगे 64 अवैध कब्जे

कुल्लू शहर में हटाए जाएंगे 64 अवैध कब्जे

Wed, 05 Sep 2018 07:30 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू शहर में हटाए जाएंगे 64 अवैध कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला मुख्यालय कुल्लू में 64 अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोनिवि कुल्लू ने शहर के तहत आने वाले टिकरा बावड़ी से लेकर रामशिला तक निशानदेही में पाए अवैध कब्जों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके लिए लोनिवि कानूनी सलाह भी ले रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और लोनिवि ने इस हफ्ते शहर के 64 कब्जों को नोटिस देने का दावा किया है।

नोटिस में अवैध कब्जाधारियों को लोनिवि की जमीन पर किए अवैध कब्जों को छोड़ने का समय दिया जाएगा। अवैध कब्जों में रिहायशी मकानों के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या अधिक है। लोनिवि ने प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर भुंतर से लेकर रामशिला तक बने मेजर डिस्ट्रिक रोड के दोनों तरफ बने भवनों की निशानदेही की है और लोक निर्माण विभाग को अपने कब्जे को छुड़वाने को कहा है। कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग ने 13 किलोमीटर दायरे में पौने दो सौ अवैध कब्जों को चिन्हित किया है और इसकी पूरी प्रक्रिया कर रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए लोनिवि को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े कब्जों को छोड़ कर अन्य सभी छोटे-छोटे अवैध कब्जे हैं। इसमें किसी मकान का कोना, पार्किंग, रास्ता आदि शामिल हैं। लोनिवि कुल्लू के सहायक अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि उन्हें राजस्व विभाग से करीब 64 अवैध कब्जों की रिपोर्ट मिल गई है। अवैध कब्जों को स्वयं हटाने में कब्जाधारियों को कितना समय दिया जाना है, इसको लेकर कानूनी सलाह भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी अतिक्रमणकारियों को इस हफ्ते नोटिस भेेज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन कर लोनिवि सख्ती से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed