फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   खाई में गिरी वैन; दो की मौत, छह लोग घायल

खाई में गिरी वैन; दो की मौत, छह लोग घायल

Tue, 07 Aug 2018 09:22 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी वैन; दो की मौत, छह लोग घायल
वैन हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत ग्राम पंचायत चकुरठा के कठौड़ी नाला के पास मंगलवार दोपहर बाद एक वैन सड़क से 120 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वैन सवार एक महिला और पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह लोग घायल हो गए। बंजार में प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।

मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकुरठा से दोपहर करीब 12 बजे एक मारुति वैन बालीचौकी की ओर आ रही थी। अचानक कठौड़ी नाला के पास वह अनियंत्रित हो गई। इससे पहले की वैन में बैठे लोग कुछ समझ पाते तो वह 120 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वैन सवार आठ लोगों में से तेजा सिंह पुत्र लजू राम निवासी गांव पढ़ारनी तहसील सैंज, बंती देवी पत्नी हेम राज निवासी गांव खराल चकुरठा तहसील सैंज की मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रमणी (23) पुत्र चेत राम निवासी गांव पढ़ारनी डाकघर चकुरठा, तहसील सैंज, मधु देवी (30) पत्नी महेश शर्मा निवासी गांव दलयाड़ा, डाकघर चकुरठा सैंज, अंशुल शर्मा (3) पुत्र महेश शर्मा गांव दलयाड़ा डाकघर चकुरठा, तहसील बंजार, विनोद कुमार (18) पुत्र कुरम दत्त निवासी गांव पढारनी डाकघर चकुरठा तहसील सैंज, ओम प्रकाश (34) पुत्र जीत राम गांव शौंहुला, डाकघर चकुरठा, तहसील बंजार, परस राम (35) पुत्र प्यारू राम निवासी गांव खलाब बालीचौकी, जिला मंडी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों का भी घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों व शवों को खाई से निकाला गया। पांच घायलों को कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक घायल का बालीचौकी में उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल लाया गया। बंजार थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि चकुरठा में हुए सड़क हादसे में आठ में से पांच को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है। एक घायल का बालीचौकी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। दो शवों को बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। डीएसपी मुख्यालय आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed