{"_id":"5c27802bbdec2256f43686a5","slug":"71546092587-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाशनी में दबोचा चोरी मामले का फरार आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलाशनी में दबोचा चोरी मामले का फरार आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पुलिस ने ज्वैलरी चोरी मामले में फरार आरोपी को दलाशनी से काबू कर दिया है। आरोपी तीन माह से फरार चल रहा था। अब पुलिस ने जाल बिछाते हुए आरोपी को दलाशनी से धर दबोचा है। आरोपी मेहर चंद उर्फ मेहरू ने 26 सितंबर 2018 को अंगुडोभी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपी मौके से तीन लाख के आभूषण उड़ा ले गया। इसके बाद वह अंडरग्राउंड हो गया। आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की छानबीन कर रहे एचसी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस तीन महीने से तलाश कर रही थी। लेकिन हर बार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दलाशनी में दबिश दी। पुलिस ने उसे धर दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने में लाया गया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन पुलिस रिमांड दिया है। उधर, इस संबंध में शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि तीन माह पहले चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शख्स को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।