फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब बांदल बीट में पकड़े लकड़ी के 12 स्लीपर

अब बांदल बीट में पकड़े लकड़ी के 12 स्लीपर

Mon, 25 Feb 2019 06:58 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 25 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
अब बांदल बीट में पकड़े लकड़ी के 12 स्लीपर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। विभाग ने वन कटुओं पर कार्रवाई तेज कर दी है। अब वन विभाग ने तीर्थन घाटी के बांदल में देवदार के 12 स्लीपर बरामद कर अवैध कटान मामले में जुर्माना किया है। वन विभाग की अवैध कटान के खिलाफ छापामारी से माफिया में हड़कंप मच गया है। उधर, शिकारीघाट बीट में हुए अवैध कटान के आरोपियों से भी पूछताछ जारी है। आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

बांदल बीट की घटना के बाद वन विभाग ने उपमंडल में तलाशी अभियान शुरू किया है। इसके तहत फरयाड़ी निवासी गिरधारी लाल से लकड़ी के 12 स्लीपर व काटा गया पेड़ पाया। आरोपी से पकड़ी लकड़ी को टीम ने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद वन विभाग ने नुकसान के तहत आरोपी को जुर्माना किया है। उधर, खुन्न गांव के पास एक आरा मशीन की जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, डीएफओ बंजार प्रवीण ठाकुर ने कहा कि शिकारी बीट में अवैध कटान मामले में आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग लगातार छापामारी में करने में जुटा है। बांदल बीट में एक व्यक्ति से लकड़ी 12 स्लीपर बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बंजार में अवैध कटान और वन काटुओं पर विभाग कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा। बताया जा रहा है कि वन विभाग की कार्रवाई से वन काटु अंडरग्राउंड हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed