फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत, मणिकर्ण, बंजार में मिले दो लोगों के शव

ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत, मणिकर्ण, बंजार में मिले दो लोगों के शव

Sat, 15 Sep 2018 07:21 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत, मणिकर्ण, बंजार में मिले दो लोगों के शव

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के बंजार में एक व्यक्ति की ढांक से गिर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति बंजार गया था और घर लौटते समय उसका पांव फिसल गया, जिससे वह गहरी खाई में जा गिरा और मौत हो गई।

शनिवार को परिवार के लोगों को व्यक्ति गहरी खाई में पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ बंजार सीआर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान कुमत राम (66) निवासी बांदल के रूप में हुई। उधर, मणिकर्ण में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव काफी पुराना बताया जा रहा है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, शनिवार देर शाम को बंजार पुलिस को उपमंडल मुख्यालय में एक नेपाली का शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि मृतक व्यक्ति की पहचान नेपाली के रूप में हुई है। उनके साथ रहने वाले लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed