{"_id":"5b5cc13e4f1c1b466d8b7725","slug":"31532805438-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु का मांस बेचने के संदेह में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशु का मांस बेचने के संदेह में दो गिरफ्तार
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। पुलिस ने कांशीराम आवास कालोनी में छापा मार कर गोवंशीय पशु के मांस की बिक्री करने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 70 किलो मांस और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं।
शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नगर के मोहल्ला अगलगा में बिजलीघर के नजदीक कांशीराम आवास कालोनी के खाली पड़े आवास में गोवंशीय पशु का वध कर उसके मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने वहां छापा मार दिया। पुलिस के वहां पहुंचते ही भगदड़ मच गई। पुलिस ने पीछा करके दो लोगों को पकड़ लिया। मौके से लगभग 70 किलो पशु का मांस और काटने के उपकरण, तराजू बांट बरामद किए। पूछताछ करने पर मांस कारोबारियों ने अपना नाम मोहल्ला काशीपुर निवासी मुजाहिद और इकबाल बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु वध क्रूरता अधिनियम की धारा के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर जेल भेज दिया। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि कुछ मांस लाइसेंसी दुकानदार भी चोरी छुपे गोवंशीय मांस की बिक्री कर रहे हैं। अगर गोवंशीय मांस दुकान पर पकड़ा गया तो उनके लाइसेंस के निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी।