फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शिरढ़ स्कूल में सिलेंडर लीक होने से भड़की आग

शिरढ़ स्कूल में सिलेंडर लीक होने से भड़की आग

Thu, 17 Aug 2017 09:31 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
शिरढ़ स्कूल में सिलेंडर लीक होने से भड़की आग
पतलीकूहल (कुल्लू)। रायसन क्षेत्र के शिरढ़ स्कूल के मिड डे मील किचन में वीरवार सुबह अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव होने से आग भड़क गई। जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल समय में आग से बच्चे सहम गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। वहीं दमकल विभाग की सूझबूझ से दस लाख रुपये की संपत्ति बचाई गई।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर करीब सवा 11 बजे राजकीय उच्च विद्यालय शिरढ़ में आठवीं तक की कक्षाओं के लिए तैयार किए जा रहे मिड डे मील के दौरान एक सिलेंडर लीक हो गया। देखते ही देखते सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिसकी लपटें स्कूल की छत को भेद कर आसमान को छूने लगीं। स्कूल में बने किचन से आग और धुआं उठता देख स्कूल समेत शिरढ़ गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने सावधानी से काम करते हुए स्कूल के बच्चों को बाहर निकाल कर खुले स्थान पर ले गए। आग को काबू करने के लिए स्कूल में रखे गए तीन-चार अन्य सिलेंडरों को किसी तरह बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर टुल्लू पंप से पानी फेंक कर आग को काबू किया। इस बीच सूचना मिलने पर कुल्लू से दमकल विभाग के फायर फाइटर भी मौके पर पहुंचे। एसएफओ दुर्गादास, शामक हंसराज, राजकुमार, टिकम राम और शक्ति प्रकाश ने आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले स्थानीय लोगों के प्रयास स्कूल की छत कोे बचाने में नाकाफी साबित हुए और छत्त जल गई। इधर, दमकल विभाग के एसएफओ दुर्गादास ने बताया कि शिरढ़ स्कूल में सिलेंडर लीक होने से आग लगने का मामला सामने आया था। करीब डेढ़ लाख रुपये नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed