{"_id":"5bae3291867a557f5f41a476","slug":"201538142865-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी छोड़कर भागा चरस आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी छोड़कर भागा चरस आरोपी
Updated Fri, 28 Sep 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मणिकर्ण में पुलिस ने एक गाड़ी से डेढ़ किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। चरस तस्कर आरोपी गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि मणिकर्ण पुलिस का एक दल गश्त पर था। इस दौरान पुलिस जब जैनाला के पास पहुंची तो सामने से आ रही गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने गाड़ी खड़ी की और मौके से भाग गया। पुलिस टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो एक किलो 488 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस के साथ गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी में कौन था इसका पता नहीं चल पाया। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।