फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मेड़ काटने के विवाद में फायरिंग, धारदार हथियार भी चले, एक घायल

मेड़ काटने के विवाद में फायरिंग, धारदार हथियार भी चले, एक घायल

Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मेड़ काटने के विवाद में फायरिंग, धारदार हथियार भी चले, एक घायल
स्वार। खेत की मेड़ काटने के विवाद ने एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर में घुसकर हमला बोल दिया। इस दौरान लाइसेंसी असलहों से जमकर फायरिंग की गई और धारदार हथियार भी चले। धारदार हथियार लगने से एक किसान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर मीरगंज में एक किसान और पड़ोसी खेत स्वामी के बीच खेत की मेड़ काटने को लेकर कहासुनी होने के साथ ही मारपीट हो गई थी। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों द्वारा दोनों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार की सुबह किसान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह घर पर मौजूद था। इस दौरान पड़ोसी खेत स्वामी अपने साथियों के साथ लाइसेंसी असलहे और धारदार हथियारों के साथ घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और मारपीट कर धारदार हथियार से घायल कर दिया। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गांव में फायरिंग से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल किसान ने पड़ोसी खेत स्वामी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि फायरिंग और मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed