फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गैंगरेप मामले में बालिग आरोपी गिरफ्तार, दो दिन रिमांड पर

गैंगरेप मामले में बालिग आरोपी गिरफ्तार, दो दिन रिमांड पर

Thu, 22 Mar 2018 07:26 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप मामले में बालिग आरोपी गिरफ्तार, दो दिन रिमांड पर
कुल्लू। जिला मुख्यालय में गैंगरेप मामले में बालिग आरोपी को कुल्लू पुलिस ने बुधवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार दोपहर बाद आरोपी को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, नाबालिग आरोपी ने कोर्ट में जमानत अपील लगाई है। आरोपी नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस हर पहलू से जांच को आगे बढ़ा रही है। आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में दो रिश्तेदारों ने मिलकर एक नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप कर डाला। इसका खुलासा नाबालिग छात्रा के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पेट दर्द की शिकायत को लेकर पहुंचने पर हुआ। जांच के दौरान डॉक्टर ने इस संबंध पुलिस को सूचना दी, जिस पर मामला दर्ज किया गया। इधर, इस संबंध में एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed